
देश के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी से सीधे पहुंचेंगे ₹2,000
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार 30 अक्टूबर को 9.44 करोड़ किसानों (2.18 करोड़ महिला किसान सहित) के खातों में सम्मान निधि पहुंचेगी।
ये 3 चीजें YES होना जरूरी हैं:
1. आधार e-KYC पूर्ण हो। 2. भूमि का लैंड सीडिंग रिकॉर्ड सत्यापित हो। 3. बैंक खाते में आधार डीबीटी (NPCI Active) चालू हो।
2 मिनट में ऑनलाइन देखें अपना नाम:
pmkisan.gov.in पर जाकर 'Know Your Status' पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर व कैप्चा डालकर ओटीपी दर्ज करें। एलिजिबिलिटी स्टेटस में तीनों YES होने पर पैसा खाते में आएगा।
30 अक्टूबर से पहले अनिवार्य:
1. पोर्टल से फ्री ओटीपी ई-केवाईसी। 2. PM Kisan मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा स्कैन)। 3. नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक अंगूठा सत्यापन।
आधार बैंक सीडिंग का आसान हल:
अपनी बैंक शाखा में जाकर NPCI Mapping फॉर्म जमा करें। यदि बैंक में देरी हो, तो डाकघर (IPPB) में नया डीबीटी खाता खुलवाएं। यह 24 से 48 घंटे में स्वतः पोर्टल पर लिंक हो जाता है।
सीधे सरकार से सहायता प्राप्त करें:
टोल-फ्री नंबर: 155261 और 1800-115-526 पीएम किसान हेल्पडेस्क: 011-23381092, 011-24300606 आधिकारिक ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
अपने गांव की पूरी बेनिफिशियरी लिस्ट और सभी समस्याओं के समाधान की विस्तृत गाइड पढ़ने के लिए नीचे स्वाइप करें।