
3 से 17 अक्टूबर तक पंजीयन प्रक्रिया
सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
ग्राम पंचायत, तहसील व PACS केंद्र
ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय के सुविधा केंद्र तथा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) पर पंजीयन पूरी तरह फ्री है।
एमपी ऑनलाइन कियोस्क, सीएससी कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे से पंजीयन कराने पर अधिकतम ₹50 शुल्क तय किया गया है।
खसरा व आधार नाम मिलान अनिवार्य
पंजीयन के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर के OTP या बायोमेट्रिक से सत्यापन होगा। भू-अभिलेख और आधार में नाम का मिलान होना आवश्यक है।
फिनो, एयरटेल, पेटीएम जैसे पेमेंट्स बैंक खाते, संयुक्त खाते तथा निष्क्रिय खाते मान्य नहीं होंगे। केवल आधार लिंक सक्रिय एकल खाता ही दें।
राजस्व विभाग करेगा 100% सत्यापन
सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन केवल सहकारी समितियों पर होगा, जिसका राजस्व विभाग द्वारा शत-प्रतिशत सत्यापन होगा।
खाते के सत्यापन हेतु आपूर्ति निगम द्वारा ₹1 का टेस्ट ट्रांजेक्शन किया जाएगा। 17 अक्टूबर से पहले अपने नजदीकी केंद्र पर पंजीयन जरूर करा लें।